

लखनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ लखनपुर चांदो धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद अध्यक्ष ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से मुलाकात करते हुए धान खरीदी के संबंध में चर्चा किया।समिति प्रभारी से बारदाना की उपलब्धता टोकन किसानों के लिए समुचित व्यवस्था सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कपिल राजवाड़े,सुरेश सिंह, समिति अध्यक्ष परमेश्वर राम, प्रबंधक रूदन प्रसाद राजवाड़े, मिकेश ठाकुर, धीरज कुमार यादव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अशफाक खान
