नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में हो रहे विंटर कार्निवाल महोत्सव समापन समारोह अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसम्बर को नैनीताल पहुँचगे।

इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी।
उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नैनीताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर
अपराह्न 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पंहुचेंगे। जहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर 4:50 बजे राजकीय अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) पहुंचेंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री सायं 6:00 बजे नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

रिपोर्ट।ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *