


खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड का जोन स्तरीय मिडिल व प्राथमिक स्कुल बालक बालिकाओ का खेलकूद प्रतियोगिता ग्राम खैरबना मे आयोजित हुआ इस आयोजन के अंतिम मे पुरुस्कार वितरण एवं समापन समरोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल शामिल होकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे उनके साथ मंडल छुईखदान के भाजपा अध्यक्ष नेतराम जंघेल,मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रकास जंघेल विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए. जोन स्तरीय प्रतियोगिता मे छुईखदान ब्लाक के लगभग 21 जोन के 155 स्कूल के विद्यार्थीयों ने खेल मे भाग लिया इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से गैदा जंघेल, सरपंच ललित जंघेल दुष्यंतशर्मा स्त्रोतसमन्वयक,धनसाय साहू अध्यक्ष हाईस्कूल,धनेश साहू ग्राम पटेल, मधुसूदन देसलहरा प्रचार्य हाई स्कुल,मनहरण जंघेल, जलवंतीन जंघेल उपसरपंच, किरण जंघेल,दौलत पटेल,डोमार भेड़िया दादू,धनउ साहू सहित सभी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका, ग्राम वासी उपस्थित थे|
रिपोर्ट : एन के सिन्हा
