पहला प्रकरण खेकड़ा तहसील में भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा किसान के उत्पीड़न की जांच कराने हेतु ज्ञापन दिया गया एवं

दूसरा प्रकरण मेरठ के ग्राम पांचली खुर्द में लगभग 20 बीघा जमीन प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से फर्जी बैनामें कराकर कब्जाए जाने के विरोध में 18 अगस्त 2025 को दिए गए ज्ञापन के बाबत आज फिर से स्मरण पत्र दिया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने चेतावनी देते हुए चार दिन का समय दिया कि यदि निष्पक्ष जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाती है तो 15 सितंबर 2025 से संगठन किसान व क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर तहसील सदर मेरठ के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगा।

लगभग 2 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन के बाद सभी बातों से अवगत कराते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ नवीन कुमार श्रीवास्तव को दोनों ज्ञापन सौंपते हुए संगठन की आगे की रणनीति के बारे में बताया गया।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव राणा ने कहा कि सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की जड़े बहुत गहरी और मजबूत हो चुकी है उसी का नतीजा है कि जागरूक संगठन के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर भ्रष्टाचार के विरोध में कार्रवाई नहीं की जा रही है, यदि प्रशासन साफ सुथरा है तो निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए साबित करें।
राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान जी ने कहा कि क्रांतिकारी गांव पांचली खुर्द की जमीन को किसी भी प्रकार से भूमाफियाओं के द्वारा खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल ने कहा कि संगठन हर मुद्दे पर शोषित पीड़ित वंचित की आवाज उठा रहा है और किसी भी प्रकार से आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉक्टर साकिब सईद ने कहा की पूरा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा उठाए जा रहे प्रत्येक मुद्दे पर एकजुट है और संघर्ष करने के लिए तैयार है।
जिला अध्यक्ष मेरठ दीपक राणा ने कहा कि यदि सरकारी कार्यालय में शोषित पीड़ित वंचित गरीब किसान मजदूर की बात नहीं सुनी जाएगी तो जनता किस दरवाजे पर जाएं,, अपराधियों के लिए प्रशासन के दरवाजे खुले हैं और पीड़ित की आवाज उठाने वालों के लिए कमिश्नरी गेट बंद कर दिया जाता है इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा राष्ट्रीय महासचिव अमित भड़ाना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनवीर प्रमुख राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैंसला राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा मोर्चा सरविंश चपराना राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉक्टर साकिब सईद राष्ट्रीय सचिव अक्षय चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री आकाश चपराना राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा अनिल गुमि राष्ट्रीय संगठन मंत्री अल्पसंख्यक इरफान मलिक प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा प्रीत यादव प्रदेश सचिव बबलू काजीपुर प्रदेश सचिव युवा समीम काजीपुर प्रदेश सचिव मंगते फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष शहजादे प्रधान प्रदेश सचिव ओमवीर सिंह पश्चिम प्रदेश प्रदेश सचिव अल्प अब्दुल प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब अंसारी संगठन मंत्री मोहित भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष मोहित बिधूड़ी मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह उर्फ कन्नू मंडल उपाध्यक्ष विवेक चौधरी जिला मेरठ प्रवक्ता सोमेंद्र गुर्जर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद युवा मोर्चा अनिल बैसला प्रिंस गुर्जर जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद राहुल बैंसला मेरठ महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सैफुल इस्लाम मेरठ जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सुबुर आलम भोजपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष जावेद तोड़ी आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शाहिद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *