फरीदाबाद हरियाणा भाजपा संगठन द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर 2 में बल्लभगढ़ मंडल कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर भाजपा के सभी नवनियुक्त कार्यकताओं को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी मिल जाए यह भाजपा में ही सब संभव है। इस मौके पर बल्लभगढ़ मंडल के प्रभारी हरीश धनकड़,मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा ने मुख्य अतिथि विधायक शर्मा का स्वागत किया।
विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने बताया कि पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रत्येक बूथ स्तर पर आज कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है,
जिसका लक्ष्य भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देना है और भाजपा की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर और वक्ता कार्तिक वशिष्ठ सहित बल्लभगढ़ कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।

बल्लभगढ़, फरीदाबाद।

मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *