सूरत में आज सूरत महानगरपालिका द्वारा आयोजित इतिहास की सबसे भव्य और विराट तिरंगा यात्रा अद्भुत देशभक्ति के रंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा वाई जंक्शन से शुरू होकर लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक निकली, जहां पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
रैली इतनी विशाल और मनमोहक रही कि देखने वाले हर व्यक्ति के दिल में गर्व और देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ में देश के प्रति प्रेम और एकता का अनोखा संगम देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तथा गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल और राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।
सूरत के हजारों नागरिक, स्कूल और कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के गीत और नारों के साथ रैली में शामिल हुए। यात्रा के पूरे मार्ग पर लोगों ने फूल बरसाकर और जयघोष कर रैली का भव्य स्वागत किया।
सूरत शहर पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था कर आयोजन को पूर्ण रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया।
यह तिरंगा यात्रा सूरत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एकता, देशभक्ति और स्वच्छता का जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर इतिहास में दर्ज हो गई।




News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
