—**डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई — तीन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही**डोंगरगढ़, 08 अगस्त 2025 – शहर में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। पुलिस अधीक्षक **मोहित गर्ग**, एएसपी **राहुल देव शर्मा** और एसडीओपी डोंगरगढ़ **आशीष कुंजाम** के निर्देश पर थाना प्रभारी **उपेन्द्र कुमार शाह** के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में शराब पीकर अपने परिवार को परेशान करने वाले और शांति भंग की आशंका के चलते **तीन व्यक्तियों** के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170, 125, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।प्रतिबंधित व्यक्तियों में—1. **जग्गु ढिमर** (57), निवासी भगत सिंह वार्ड नं. 18, डोंगरगढ़2. **रितेश मंडावी** (36), निवासी नीचे मंदिर, वार्ड नं. 11, डोंगरगढ़3. **मोनिश ढिमर** (22), निवासी भगत सिंह चौक, वार्ड नं. 22, डोंगरगढ़थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई शांति भंग करता है या अपराध करता है, तो तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – एन के सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *