सूरत। आज़ाद नगर क्षेत्र में गांजे के धंधे में लिप्त असामाजिक तत्वों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों को शक था कि युवक ने पुलिस को गांजा कारोबार की जानकारी दी है।

ब्लेड से हमला, युवक घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने सुनील आहीरे नामक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में सुनील आहीरे के गले पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा आरोपी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर असामाजिक तत्व को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
खटोदरा पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *