सूरत शहर प्रदेश अध्यक्ष परेश पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नई सिविल हॉस्पिटल में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “Catch the Rain” अभियान के लोगो वाली कुल 651 छतरियों का वितरण किया गया।

यह वितरण हॉस्पिटल के बच्चों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों और मरीजों के बीच किया गया। इसके साथ ही परेश पटेल द्वारा दिव्यांगजनों को ई-व्हीलचेयर भी भेंट की गई।

कार्यक्रम का आयोजन सूरत की नई सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ। इस मौके पर परेश पटेल अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।

इस सेवा कार्य के दौरान सिविल हॉस्पिटल के RMO, सुपरिटेंडेंट, डीन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने मानव सेवा की भावना को दर्शाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया।

News by
Mayank Agarwal
Gujarat State office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *