ताप्ती माता के जन्मदिवस के अवसर पर सूरत में सुबह से ही ताप्ती किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के दिन सूर्यपुत्री ताप्ती माता का जन्मदिवस मनाया जाता है।
हर प्रकार की कठिन परेशानियों से सूरत शहर की रक्षा करने वाली ताप्ती माता का आज पावन जन्मदिन है।
नदियों में ताप्ती माता एकमात्र ऐसी नदी हैं, जिनका बाकायदा जन्मदिन मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ताप्ती नदी का केवल स्मरण करने से ही सारे दुखों का नाश हो जाता है।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने ताप्ती माता की विशेष पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पित की।
ताप्ती माता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन और महाआरती का भी आयोजन किया गया।




News by
Mayank Agarwal
Gujarat State office
