मुजफ्फरनगर, 7 जून। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) भाईचारे के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र सिविल लाइन की प्रमुख मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अपूर्वा यादव, थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण शर्मा तथा पुलिस बल ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उभरीं अपूर्वा यादव
*इस मौके पर उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादव की सतर्कता और सक्रियता खास तौर पर देखने को मिली। उन्होंने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर हर जगह सुरक्षा के इंतजामों की बारीकी से निगरानी की। अपूर्वा यादव लगातार आम लोगों से संवाद करती रहीं और यह सुनिश्चित किया कि पर्व के दौरान कोई भी अव्यवस्था न हो। उनका प्रशासनिक प्रबंधन और संवेदनशीलता लोगों के बीच सराही गई।
अपूर्वा यादव न केवल एक कुशल अधिकारी हैं बल्कि जनसरोकारों को लेकर भी बेहद संवेदनशील मानी जाती हैं। पर्व के दौरान उनकी उपस्थिति और नेतृत्व ने यह सिद्ध कर दिया कि वे हर परिस्थिति में नेतृत्व क्षमता का परिचय देती हैं। उनके निर्देशों के चलते पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन.. मुजफ्फरनगर
