*जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी*

*दिनांक- 06/05/2025*

💥 *थाना अंबागढ चौकी पुलिस द्वारा पशुओ को कत्लखाना लेकर जाते तस्करो पर कसा शिकंजा।*

💥 *05 नग मवेशी कीमती 22,000/- रू० एवं पिकप वाहन कीमती 2,00,000/-रू० को किया गया जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।

* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी श्री वाय पी सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल, कार्यालत उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर हमराह स्टाफ के क्षेत्र में हो रहे ग्रामीणो एवं नगरवासियों को पशुओ को कत्ल खाना ले जाने वाले तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणो एवं नगरवासियों को इस संबंध में जागरूक किया गया था, जिसके तहत् नगर अंबागढ़ चौकी राजीव गांधी चौक में हमराह स्टाफ के कार्यवाही करते हुए मवेशियो को कत्ल खाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते हुए 05 नग गाय एवं बछिया को आरोपियों के द्वारा निर्दयता पूर्वक बिना चारा-पानी के पिकप वाहन में भरकर महाराष्ट्र कत्लखाना की ओर ले जा रहे थे जिसे रंगे हाथ पकड़कर 05 नग मवेशियो के साथ आरोपी 1. कल्याण सिंह कृषाण पिता तुलसीराम कृषाण उम्र 44 साल ग्राम घुपसाल थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव, 2. रूपेश पटेल पिता धरम सिंह पटेल उम्र 30 साल ग्राम घोरदा थाना अं० चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी के कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 छ0ग० कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1) घ पशु कुरता अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम 66/192 के तहत अपराध क्रमांक 71/2025 कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया एवं जप्तशुदा मवेशियों को गौशाला भेजा गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड हासिल किया गया है। अपराधो पर नियंत्रण करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस गश्त पेट्रोलिंग तथा अपराधियों की धर पकड लगातार जारी रहेगी।

राजेश सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *