उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ प्रयागराज के तत्वाधान में रविवार 23 मार्च 2025 को राम वाटिका कटरा प्रयागराज में रंगों के त्योहार होली पर एक भव्य होली मिलन समारोह और सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज के बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त ब्लॉको से सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुलोचना मौर्य जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती केशरी देवी पटेल पूर्व सांसद व विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखा अधिकारी श्रीमती नीतू सिंह यादव, श्रीमती ममता तिवारी तथा अतिथि के रूप मे प्रयागराज की महिला खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी, एवं सुश्री नीलम शाक्यवार, श्रीमती सुमन मिश्रा जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती मिनी ओहरी, समेत कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए प्रयागराज मंडल की तरफ से मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा वाजपेयी।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलनशील व गणेश स्त्रोत के पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया गया अतिथियों के स्वागत में जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुरागिनी सिंह ने अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल जी द्वारा समस्त सेवानिवृत् शिक्षिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए होली की शुभकामना दे कर कहा कि, अब आधी आबादी को एकजुटता का परिचय देते हुए अपना परचम लहराना चाहिए। हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर के कार्य करना होगा। नारी अब किसी से कमज़ोर नहीं है। महोदय ने मंच इस अवसर पर महिला शिक्षिकाओं ने नृत्य, गीत, हास्य व्यंग, काव्य पाठ आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सभी ने होली के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ कटलेट, ठंडाई, कचौड़ी दमालु गुलाब जामुन आदि का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन संध्या और बरखा जी के द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सिंह तथा जिला कार्यकारिणी से संगीता सिंह, कविता त्रिपाठी, पूनम यादव, आशा शर्मा, मोनिका द्विवेदी, बरखा बाजपेयी, संध्या जायसवाल, अलका जायसवाल, रचना भटनागर, रितु सिंह, ललिता तिवारी, निधि सिंह शुचिता पांडेय, अल्का शर्मा, डॉ. प्रमिला सिंह नीता उपाध्याय, मृदुला तिवारी, माया गिरी प्रितपाल कौर त्रिपाठी, ज्योति सिंह पुष्पलत सिंह ने मिलकर किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद जिला महामंत्री के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं ने उपस्थित हो कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया व इस रंगोत्सव का आनंद लिया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों से श्वेता श्रीवास्तव, हेमलता सिंह, सरबजीत कौर, लुबना हमीद, अमृता, कल्पना शुक्ला, अनुपमा, प्रतिभा सिंह, प्रीति सिंह, सुनीता वर्मा, संगीता चौधरी, सरिता सिन्हा, ज्योति त्रिपाठी, आदि सैकड़ों शिक्षिकाए उपस्थित रही।



प्रयागराज से सुशांत त्रिपाठी की रिपोर्ट
