
छपरा। हाल ही में रिविलगंज पंचायत समिति की बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु नवलेश कुमार सिंह को रिविलगंज प्रखंड के शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। यह निर्णय प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज की अध्यक्षता में लिया गया। नवलेश कुमार सिंह, जो वर्तमान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन पहल और प्रयासों के लिए जाने जाते हैं।उनकी लगातार उपलब्धियों को देखते हुए और रिविलगंज प्रखंड में शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया।
रिपोर्ट : उपेंद्र सिंह
