जैन मुनियों के एक समूह के साथ नागपुर से डोंगरगढ़ जा रहे नागपुर निवासी श्रद्धालु शीतल जैन की देवरी के पास मसुलकासा घाट पर ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ,
प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम भक्त और संतों की सेवा में सदैव समर्पित शीतल जैन बुधवार 12 फरवरी को परम पूज्य वीर सागर जी महाराज के जत्थे के साथ डोंगरगढ़ की यात्रा कर रहे थे। शाम करीब 5:00 से 6:00 बजे के बीच जब जत्था मसुलकसा घाट पहुंचा तो शीतल जैन को अचानक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए देवरी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्टर जुबैर शेख
देवरी
