अपनी मांगों के समर्थन में एनएचएम कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने चिकित्सा केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की अपील पर जिला भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने-अपने चिकित्सा केंद्रों ऊन, शामली, थानाभवन, जलालाबाद, कांधला आदि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसमें नियमित करण, समान काम – समान दाम, 10 लख रुपए तक का कैशलेस इलाज और मानदेय की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, ईपीएफ , एच आर ए ड्यूटी पर मृत्यु के उपरांत परिवार के सदस्य को एक नौकरी, आदि मांगे करते हुए 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया था। एनएचएम संविदा कर्मियों का कहना है कि वें दूर-दूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। और लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्याओं का आज तक समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 5 अक्टूबर के अलावा 6 और 7 अक्टूबर को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और इसके बाद 8 और 9 अक्टूबर को जिला स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और यदि तब भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर को एक विशाल प्रदर्शन लखनऊ में किया जाएगा।

लोकेशन – शामली

सलेक चन्द वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *