





शामली के चर्चित अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे हरियाणा के तीन अभियुक्तों की पुलिस ने कुर्की कर ली है। शामली सीओ जितेन्द्र सिंह ने न्यायालय के आदेश पर शामली कोतवाली प्रभारी मुकेश व अन्य पुलिस टीम को लेकर हरियाणा में सोनीपत के मुरथल और करनाल से यह कुर्की की है।
अंकित हत्याकांड में हरियाणा सोनीपत के मुरथल निवासी राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया तथा करनाल के निवासीगण आर्यन संधू व सत्यम कादयान कोर्ट से NBW जारी होने के बाद भी काफी समय से फरार चल रहे हैं। शामली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर शामली पुलिस ने मुरथल व करनाल में दो अभियुक्तों के घरो से एसी , सोफासेट , वाशिंग मशीनें व अन्य कीमती सामान को कुर्क लिया है।
बता दे कि गत 26 अगस्त की शाम शामली के बंतीखेडा निवासी अंकित बालियान की शामली में ताबड तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। गत 31 अगस्त में जिले की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व शामली तथा झिंझाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मोहित व सुमित ढेर हो गये थे। और 30 सितंबर को रोहित लाडला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
लोकेशन – शामली
सलेक चन्द वर्मा
