सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खण्ड नवाबगंज में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करना था।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन लिए गए, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

IGRS, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राजस्व से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
उपजिलाधिकारी नवाबगंज सचिन यादव, खण्ड विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन-प्रशासन की सराहना की।

रिपोर्टर कौशिक टंडन
मंडल बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *