सिरसी सादात पीजी कॉलेज, सिरसी में कॉलेज के संस्थापक, प्रोफेसर सैयद मोहम्मद हुसैन जाफरी, पूर्व प्राचार्य राजपूताना मेडिकल कॉलेज, जयपुर (राजस्थान) तथा राजस्थान यूनानी चिकित्सा विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रथम एवं पूर्व डीन एवं सिरसी सादात पी जी कॉलेज सिरसी के संस्थापक स्वर्गीय प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य विचार गोष्ठी (सेमिनार)एवं काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा एवं साहित्य से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, संभल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समर अब्बास नकवी, डॉ. हसन एच. वारसी, डॉ. किश्वर जहां जैदी, श्री ताहिर सलामी तथा हकीम रैयान यूसुफ डॉक्टर दिलशाद खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी के शैक्षिक, चिकित्सकीय एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और सेवाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में मौलाना मंज़र अब्बास, मौलाना मीसम अब्बास जैदी, मौलाना मोहम्मद अब्बास जैदी, श्री इरशाद हुसैन जाफरी, जरी अब्बास जाफरी तथा श्री पान सिंह जी शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर जाफरी ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा उनके प्रयासों से अनेक लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। सिरसी सादात पीजी कॉलेज उनकी यादगार हे जो रहती दुनिया तक उनके नाम को रोशन करता रहेगा,
इसके पश्चात चांद मोहम्मद खान, जनाब हसन मेहदी, मीर मोहम्मद सादिक, दिलशाद कुरैशी, शमशाद अली नगरी तथा हकीम अब्दुल माजिद ने प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी की शान में अपने कलाम एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के द्वारा शायरों ने कार्यक्रम में साहित्यिक एवं भावनात्मक रंग भर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी ने की, जबकि कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर जाफ़री की पत्नी और प्रसिद्ध नाविल निगार डॉक्टर रौनक़ ज़ैदी रहीं,डॉ. शफीकुर्रहमान बरकाती ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शाहिद हुसैन ने कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक सैयद सफदर जाफरी एवं तौकीर हैदर जाफरी रहे। कार्यक्रम में अख्तर इकबाल जैदी, इकरार हुसैन जाफरी, मुहम्मद असगर ज़ैदी, आरज़ू ज़ैदी, अख्तर मियां, शबाब हैदर, हसन जाकिर, मोहम्मद रजा, सलमान हैदर जाफरी, नदीम अख़्तर, मीर मोहम्मद मेंहदी, डॉ. शमीम हैदर, डॉ. पुनीत चौधरी, सरफराजुल हसन, जुगेंद्र सिंह, खुर्शीद फातिमा, फरवा जैदी, उरूज अब्बास, निजामुद्दीन, डॉक्टर इक़रार हुसैन ज़ैदी, डॉक्टर मनाज़िर, अजमल खान,दानिश गदीर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इनके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी के जीवन, शैक्षिक उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि एवं सम्मान अर्पित किया।






रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
