1,000+ कॉलेज विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने लिया मेगा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग

बरेली स्वच्छता संकल्प अभियान & स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत केंद्रीय अभियान “स्वच्छता ही सेवा” के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” गतिविधि के अंतर्गत नगर निगम बरेली द्वारा विशेष जनभागीदारी के साथ मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में 1,000 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छ एवं सुंदर बरेली के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य (IAS), अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय (PCS) तथा अधिकारीगण, SBM IEC टीम, विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने सामूहिक रूप से महा सफाई अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया।

स्वच्छता अभियान में Health, Fitness एवं Entertainment का संगम

अभियान को युवाओं के लिए रचनात्मक, आकर्षक, मनोरंजक एवं ऊर्जा से भरपूर बनाने के उद्देश्य से कॉलेज विद्यार्थियों के लिए Zumba Dance एवं Fitness Activity का आयोजन किया गया। Zumba के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोरंजन को स्वच्छता संदेश के साथ जोड़ा गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक Zumba में भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

🎭 नुक्कड़ नाटक से मिला स्वच्छता का प्रभावी संदेश

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष एवं जीवंत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें मनोरंजक एवं प्रभावी तरीके से चार प्रकार के कचरे का पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक, जनभागीदारी तथा शहर की स्वच्छता में नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

🧹 “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” — अधिकारियों एवं नागरिकों ने किया महा सफाई अभियान

इसके उपरांत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के संदेश के साथ महापौर, नगर निगम अधिकारियों, कॉलेज विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से महा सफाई अभियान में सहभागिता की। सभी ने मिलकर स्वच्छता गतिविधि में भाग लेते हुए सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया।

🇮🇳 स्वच्छता शपथ के साथ हुआ अभियान का समापन

कार्यक्रम के अंत में महापौर डॉ. माननीय उमेश गौतम द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, चार प्रकार के कचरे का उचित पृथक्करण करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की यह पहल जनभागीदारी, युवाओं की ऊर्जा, स्वास्थ्य-फिटनेस, मनोरंजन और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रभावी संगम बनी तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बरेली के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

रिपोर्टर कौशिक टंडन
मंडल बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *