बारिश से प्रभावित लोगो के लिये राहत तथा बचाव कार्य यथाशीघ्र कराया जाये उपलब्ध- मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त शम्भू कुमार की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार मंे सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ कार्यों की समीक्षा की गयी और समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बारिश से प्रभावित लोगो के लिये राहत तथा बचाव कार्यों को समय से कराया जाये। उन्होंने कहा कि यदि लगातार बारिश होने की जानकारी पूर्व से रहती है तो गोवंश खुले में न रहें इसका ध्यान रखा जाये, बताया गया कि जितने भी गोवंश हैंे उनकी अपेक्षा शेड कम है। जिस पर शेड निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि जनपद बदायूं में उसहैत व चन्दनपुर तटबंध पर कार्य चल रहा है तथा जनपद शाहजहांपुर,पीलीभीत,बरेली में फिलहाल कटान की कोई स्थिति नहीं है।
बैठक में पंचायत विभाग की समीक्षा में उप निदेशक प्ंाचायत ने बताया कि वी.डी.पी लम्बित ग्रामों की संख्या मण्डल में 336 है। मण्डल में कुल 600 डिजिटल लाइब्रेरी हैं। इसके साथ ही पंचायत उत्सव भवन मंडल मेें 15 तैयार हो रहे ह्रै जिसमें से बरेली में 6, बदायूं में 1, पीलीभीत में 3 तथा शाहजहांपुर में 5 हैं। बैठक में अवगत कराया गया कि तालाबांें/अन्य श्रोतों के पट्टों/नीलामियों से ग्राम निधि से प्राप्त आय जनपद शाहजहांपुर को छोड़कर अन्य में इस दिशा में कार्य किया जाना हैं इसके अतिरिक्त बरेली के भोजीपुरा में 3 पर कार्य चल रहा हैै।
बैठक में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत छात्रवृति की भी समीक्षा की गयी जिसमें जनपद बदायंू को प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कृषि विभाग के अंतर्गत फार्मर रजिस्टीª तथा उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी और पाया गया कि रासायनिक उर्वरक में लक्ष्य 27660 जिसके सापेक्ष उपलब्धता 57983 वितरित 17919 तथा अवशेष 40064 है जिस पर सम्बन्धित को लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/ गोल्डन कार्ड/आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई जिस पर निर्देश दिये गये कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जाये। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में पाया गया कि मण्डल में 82.0 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान किया गया है जनपद शाहजहांपुर की स्थिति कुछ पीछे पायी गयी जिस पर सुधार करने के निर्देश दिये गये। है। बैठक में संचारी रोगो के अंतर्गत मलेरिया/डेंगू आदि की समीक्षा की गयी जिस में पाया गया कि जनपद बरेली के ब्लाक मझगवां के ग्राम नौरा हसनपुर तथा बदायूं के ब्लाक जगत में मलेरिया के केस अधिक पाये गये हैं। बैठक में बताया गया कि डेंगू की 9815 स्क्रीनिग की गयी है जिसमें 37 पाजिटिव पाये गये हैं, शाहजहांपुर में स्क्रीनिंग बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।
बैठक में पी.एम सूर्यघर योजना की भी समीक्षा की गयी। सहकारिता विभाग के अंतर्गत जारी आर.सी की वसूली पर फोकस करने के निर्देश दिये गये। सी.एम डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया गया कि बरेली में 1 पैरामीटर पर ‘डी’, पीलीभीत में पैरामीटर पर ‘डी’, बदायूं में पैरामीटर पर ‘डी’ तथा शाहजहांपुर में 3 पैरामीटर पर ‘डी’ है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत आलोक कुमार, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बदायंू अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी बरेली देवयानी, मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।




बरेली
अमित कुमार कश्यप
