जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर करेत्तर, प्रवर्तन, राजस्व, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के अंतर्गत बैनामों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं बिक्री कर विभाग की राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए परिवहन, वानिकी, खनन, विद्युत, बाट-माप, मंडी समिति सहित अन्य विभागों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रवर्तन कार्यों में और अधिक तेजी लाने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आरसी वसूली की भी समीक्षा की गई। आरसी वसूली की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अमीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पुरानी लंबित आरसी, टॉप-10 वसूली प्रकरणों तथा बकायेदारों की संपत्ति कुर्की की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धारा 80, धारा 24 एवं धारा 34 से संबंधित प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त एफएसटीसी, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, अन्नपूर्णा भवन, सैनिक कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस एवं हेलीपैड के लिए भूमि की आवश्यकता आदि से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने प्लेज पार्क एवं 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंश निर्धारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लेखपालों का रोस्टर तैयार कर अंश निर्धारण, अविवादित विरासत एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का ग्राम स्तर पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
धारा 67 एवं एंटी भू-माफिया अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर कम से कम 5-5 भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर संबंधित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें तथा वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति का प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर आकलन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो किसान पात्रता की श्रेणी में आते हैं, उन्हें फसल बीमा योजना का नियमानुसार लाभ प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए। कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चंद्र, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी सहित समस्त डिप्टी कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

रिपोर्ट.. अशोक कुमार

लोकेशन..सभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *