मां के साथ घर आ रहे 4 वर्षीय किशोर को कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजनों ने किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मानपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव सराय निवासी किशोर के पिता सरवन ने बताया कि उनका बेटा सरथ उम्र चार वर्ष रविवार को शाम के समय अपनी मां के साथ भजेहर से वापस घर आ रहा था तभी अचानक कुत्तों का झुंड कहीं से आ गया और उसके ऊपर हमला कर बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया उसकी माता ने शोर मचाया तो कुत्ते उसको काटकर भाग गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

अमित कुमार कश्यप

शीशगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *