पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में आज ऑल इंडिया एस.सी. एवं एस.टी. रेलवे इम्प्लॉईज एसोसिएशन, इज्जतनगर की अनौपचारिक बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक के आरंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के रेल कर्मचारियों के हितों और कल्याण से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप हर संभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक के दौरान एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा कर्मचारियों से जुड़े विषयों के नियमानुसार समाधान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में रेलवे की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डा. राकेश कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री उमेश चन्द मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) श्री योगेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री राजकुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री जगदीप, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शिशुओम दीक्षित एवं श्री बब्लू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एसोसियेशन की तरफ से जोनल अध्यक्ष श्री बच्चू लाल, जोनल संगठन मंत्री श्री बादाम सिंह राना, मण्डल अध्यक्ष श्री अनुज कुमार, मण्डल मंत्री श्री प्रवीन प्रकाश निश्चल, अपर मंडल मंत्री श्री विद्यासागर, मंडल कोषाध्यक्ष श्री सुबोध कुमार, कार्यालय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने किया।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *