बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने आज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के बैनर तले अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट बरेली को दिया। ज्ञापन में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम अपनी समस्याओं को लेकर पिछले ज्ञापन में भी लिख चुके हैं और दिनांक 14 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा हमने की थी जिसको सहायक श्रमायुक्त के आश्वासन पर टाल दिया था । सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद द्वारा दो बार दोनों पक्षों की वार्ता बुलाई गई परंतु महाविद्यालय की तरफ से कोई भी सक्षम पदाधिकारी नहीं पहुंचा और केवल प्राचार्य डॉ ओ पी राय ने दो कर्मियों को भेजकर चंद लाइनें लिखकर जबाब भेज दिया जो कि गलत है फिर सहायक श्रमायुक्त ने आदेश पुनः जारी कर दिया हम चाहते हैं कि गवन का मुकदमा दर्ज हो जिम्मेदार लोगों पर तथा अस्थाई कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न बन्द हो और हमारी मांगों को माना जाए अन्यथा हम कर्मचारियों का 2अकटूवर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी बरेली कॉलेज बरेली प्रबंधन और उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।आज ज्ञापन देने वालों में सचिव हरीश मौर्य,तेजपाल, रामौतार, सुनील राठौर,राजाराम, पूरनलाल मसीह,भीकम सिंह गुर्जर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

बरेली
अमित कुमार कश्यप
