आज दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों को लेकर एसपी साहब से गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात की गई। इस दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान एवं थाने से लेकर चौकी तक आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा हुई। एसपी साहब ने भरोसा दिलाया कि किसी भी दिव्यांगजन को पुलिस स्तर पर कोई परेशानी होती है तो उनकी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग किया जाएगा।
एसपी साहब से मुलाकात कर सभी दिव्यांग साथियों को बहुत खुशी और उत्साह महसूस हुआ। हमारा फाउंडेशन हमेशा दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के 54 हजार दिव्यांगजन एक मंच पर — एकता हमारी ताकत है।
दिव्यांग एकता जिंदाबाद।


रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
