विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को राजविद्या केंद्र बरेली के तत्वावधान में शांति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा मढ़ीनाथ शिव मंदिर से शुरू होकर 84 घंटा मंदिर होते हुए ग्लोरियस बैंक्वेट हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत के शांति और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। उनके संदेश के अनुसार शांति प्रत्येक मनुष्य के भीतर मौजूद है और उसका अनुभव करने के बाद ही व्यक्ति मानवता के हित में बेहतर कार्य कर सकता है। उन्होंने लोगों को अपने भीतर की शांति को पहचानने और समाज में मानवता एवं शांति का वातावरण स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।
पदयात्रा में शामिल लोग “शांति अपने अंदर है” और “अपने आप को जानो” जैसे संदेशों वाले बैनर लेकर अनुशासन के साथ चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने शांति और मानवता का संदेश दिया।
पदयात्रा का नेतृत्व रामसरन गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, राकेश वर्मा, अतुल यादव, जितेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता, विश्वजीत सिंह, बिपिन कुमार, प्रीति गुप्ता और किरन गुप्ता आदि ने किया। कार्यक्रम में राजविद्या केंद्र बरेली की पूरी टीम ने सहभागिता की।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *