जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो व आमजन मानस ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग

करो रक्तदान बचाओ किसी की जान का दीया संदेश

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद बरेली में 300 बेड रिजनल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, माननीय विधायक मीरगंज डॉ0 डी. सी. वर्मा, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, माननीय सदस्य विधान परिषद बहरोन लाल मौर्य, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, प्रशांत पटेल, मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लईक, सहित अन्य अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय से सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के अनुरूप रक्त संकलित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान जैसे जनहितकारी अभियानों से जुड़कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की

रिपोर्टर कौशिक टंडन
मंडल बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed