आज दिनांक 15.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ महोदय द्वारा थाना सरूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट की स्थिति, आईजीआरएस, आर0टी0आई0, लंबित जांच, प्रार्थना-पत्र एवं ई-ऑफिस से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार एवं मालखाना का निरीक्षण कर शस्त्रों, अभिलेखों एवं माल-मुकदमाती के रख-रखाव तथा उनके व्यवस्थित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर स्थित मैस, बैरक, शौचालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा समस्त व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

मेरठ
शुशील रस्तोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *