मैहर। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ा रोड में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बहन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवक नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के निवासी हैं और कुशवाहा परिवार से संबंधित हैं। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के तेज बहाव में युवकों की मोटरसाइकिल भी बह गई। फिलहाल तीनों युवकों की तलाश जारी है। हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान उफनती नदियों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने के खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से अपील करते हैं कि तेज बहाव वाले पानी को पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि कुछ पल की जल्दबाजी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

सतना, मध्यप्रदेश
अनिल कुमार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *