सतना। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह की मौजूदगी में 15 अगस्त के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रतीक स्वरूप ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रिहर्सल में देशभक्ति का रंग भर दिया। 15 अगस्त को मुख्य समारोह सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में होगा, जहां नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

सतना, मध्यप्रदेश
अनिल कुमार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *