सरपंच महेन्द्र चन्द्रवंशी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, ग्रामीणों से भी की अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील राजनांदगांव ।

शासन के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटेकोहरा में सरपंच महेन्द्र चन्द्रवंशी द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प भी लिया।सरपंच महेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, खेतों, पंचायत परिसर, विद्यालयों तथा अन्य खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीणों ने भी इस अभियान का समर्थन करते हुए पौधरोपण एवं पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।ग्राम पंचायत द्वारा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने की अपील की गई।

रिपोर्ट : एन. के. सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *