राष्ट्रीय लोकदल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह जी की 122 वी जयंती धूमधाम से मनायी। देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में यज्ञ हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने समस्त पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों सहित श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात चौधरी चरण सिंह चौक शिमला बाईपास पर भोज वितरण का कार्यक्रम किया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी सिर्फ नेता ही नहीं देश के किसानो के मसीहा माने जाते हैं। हम सब उनके अनुयाई हैं और राष्ट्रीय लोकदल पूर्ण रूप से चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों में चलने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन एक आदर्श जीवन है जिससे प्रेरणा लेकर हम सभी को अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। अशोक चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब का राजनीतिक, सामाजिक और निजी जीवन पूरी तरह ईमानदारी से भरा रहा। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने के दौरान चौधरी साहब ने किसान मजदूर के हितों में बहुत कानून बनाए और बहुत कार्य किया। अशोक चौधरी ने कहा कि जमींदारी उन्मूलन कानून लाकर किसानों को उनकी जमीन का मालिक बनाने का काम चौधरी साहब ने ही किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने जीवन के अंतिम क्षणो तक भी किसानो और देश की चिंता की। उनका सम्पूर्ण जीवन किसानो की बेहतरी के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम मे अनुपम खत्री,पप्पू, मेजर सिंह चौहान,उदयवीर सिंह, प्रदेश सचिव प्रमोद डोभाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित आशीष उनियाल, सुंदर सिंह रावत, संजय तितोरिया, राधेश्याम प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ सुमित थपलियाल, सदस्य प्रकाश पन्त,महेंद्र बिष्ट,सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट.. पंडित जुगनू शर्मा
देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *