भारतीय मानवाधिकार महासंघ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बाबा सतनाम सिंह धनोआ ने पंजाब सरकार से किसानों के हितों में बड़ा फैसला लेते हुए खेती के लिए 24 घंटे निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है यदि किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलेगी तो फसलों की सिंचाई प्रभावित होंगी जिससे उत्पादन घटेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा
बाबा सतनाम सिंह धनोआ ने कहा कि पंजाब को देश का अन्न भंडार कहां जाता है लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों को बिजली की अनियमित आपृति के कारण परेशान है उन्हें रात के समय खेतों में सिंचाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिससे दुर्घटनाओं का ख़तरा भी बना हुआ है उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण में खेती करने का अधिकार मिलना चाहिए
उन्होंने सरकार से मांग की कि कृषि क्षेत्र के लिए बिजली व्यवस्था, ट्रांसफार्मर की समय पर मरम्मत, ख़राब समाधान की व्यवस्था की जाएं इससे किसानों का समय बचेगा और खेती की लागत भी कम होगी
बाबा सतनाम सिंह धनोआ ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ किसानों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाते रहेंगे संगठन का उद्देश्य किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाना है उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि किसानों की समास्याओं को गंभीरता से लेते हुए खेती के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं ताकि प्रदेश का कृषि क्षेत्र और अधिक मजबूत हो तथा किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें उन्होंने विश्वास जताया कि यदि किसानों को बेहतर सुविधाएं और समय पर बिजली मिलेगी तो पंजाब एक बार फिर कृषि क्षेत्र मे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।