बरेली/बरेली में गहराए बिजली संकट पर यूपी के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार के एक पत्र ने ऊर्जा विभाग में खलबली मचा दी।ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में वन मंत्री ने कहा कि,जिले में भयंकर बिजली कटौती हो रही है।चाहें कितनी भी कॉल कर लो, लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।आमजन बेहाल है। आक्रोश बढ़ रहा है। वनमंत्री की शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने बरेली में तैनात अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार यादव, अनिल कुमार चौहान और संजीव कुमार को यहां से हटाकर लखनऊ भेज दिया है।बरेली के अलावा मंडल के अन्य तीनों जिले, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर से अधिशासी अभियंता हटाए गए हैं।

वन मंत्री डॉ अरुण कुमार

ब्यूरो चीफ:रवि पाण्डेय
लोकेशन:बरेली, उप्र
मो न. 09897371874

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *