फरीदाबाद बल्लभगढ़ बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में सेक्टर 2 स्थित जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री श्री अनुराग गर्ग, मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस विजय का श्रेय पार्टी की जनहितैषी नीतियों, सक्षम नेतृत्व तथा आमजन के अटूट विश्वास को दिया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक सेवा एवं विकास की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *