बरेली/नागरिक सुरक्षा कोर के वर्डेन सेवा प्रमुख के पद पर रंजीत वशिष्ठ की नियुक्ति की गई, उप्र शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने उन्हे तीन वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौपी है। उप नियंत्रक श्री राकेश मिश्र, सहा उप नियंत्रक श्री पंकज कुदेशिया एवं श्री प्रमोद डागर सहित अन्य अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी।बरेली सिविल डिफेंस पिछले चार वर्षों से उत्क्रस्ट कार्यो और अनुसाशन के लिए प्रदेश में अग्रणी रहा है। रंजीत वशिष्ठ के नेत्रत्व में वर्डेन सेवा टीम रक्तदान,आपदा प्रबंधन,मॉकड्रील जैसे क्षेत्रों में कार्य किए, ब्लेक आउट, मॉक ड्रील एवं रक्तदान अभियानों की राज्य व रास्ट्र स्तर पर सराहना हुई है। श्री वशिष्ठ की नियक्ति पर वर्डेन सेवा के समस्त वर्डेंस में खुशी की लहर दोड गई है।

