सरोवर नगरी के हनुमान मंदिर स्टाफ़ हाउस के पास डीएसबी कॉलेज में पड़ने वाली बी एस सी की 20 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता का निधन पूर्व में हो चुका है। माता व दादी के साथ रहती थी। जैसे ही छात्रा का फंदे में लटके का समाचार मिला पुलिस मौके पर पहुँच गई। व शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी।
परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है नगर पालिका परिषद के सभासद रमेश प्रसाद ने बडी मुश्किल से परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार का कहना है आज यह दिन देखना पड़ा बहुत सीधी बच्ची थी तो आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह किसी के भी गले नही उत्तर रहा है। लिहाजा पुलिस हर पहलू से जाँच करने का आश्वासन दे रही हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घर में आने जाने वालों का तांता लगा है सबके मुह से एक ही शब्द सुनाई दे रहा है बहुत सीधी व अच्छी बच्ची थी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *