भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को भींडर नगर में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तिलक व्यास ने की, जबकि मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधानसभा विस्तारक संजय टेलर तथा विशिष्ट अतिथि शांतिलाल ओदीच्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का त्याग और तपस्या ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने पार्टी की अंत्योदय से राष्ट्रोदय की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री की “सबका साथ, सबका विकास” नीति को विकसित भारत के संकल्प का आधार बताया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संजय टेलर ने कार्यकर्ताओं को संगठन हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मण्डल प्रतिनिधि हीरालाल पंड्या, उपाध्यक्ष लीलाधर सोनी, इन्द्र लाल फान्दोत, पूर्व वाइस चेयरमन मगनी राम रैगर, ओम सुथार और प्रकाश वया ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण किया गया, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान रंग लाल फान्दोत, रामेश्वर लाल मूंदड़ा, प्रेम शंकर पंड्या सहित बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर महामंत्री कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, मन की बात के संयोजक महेश मालवीय, उपाध्यक्ष लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद गोपाल वाणावत, मीठालाल नागदा, बाबूलाल खारोल, मीठालाल जैन, पूर्व थानाधिकारी चतरसिंह रावल, किशन चंदेल, हरीश कड़वावत, पूर्व प्रिंसिपल किशनलाल चौबीसा, जमकलाल सोनी, गोपाल व्यास, जगदीश पंड्या, सत्यनारायण पंड्या, जानकीलाल व्यास, सत्यनारायण मंदावत ,कमल चौबीसा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल पंड्या एवं अंत में आभार तिलक व्यास ने किया।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *