आगरा में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन। फीस, यूनिफॉर्म, किताब और स्कूल बस, अब सब कुछ होगा पारदर्शी और नियमों के दायरे में। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में साफ संदेश दिया गया—अब स्कूल अपनी वेबसाइट पर फीस से लेकर बसों की फिटनेस, ड्राइवर का ब्यौरा और हर प्रकार के शुल्क का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे। नियम तोड़ने पर एफआईआर, जुर्माना और मान्यता रद्द तक की कार्रवाई होगी ।
अब बिना अनुमति फीस नहीं बढ़ेगी, हर साल यूनिफॉर्म बदलने की मनमानी खत्म होगी और किसी एक दुकान की मोनोपोली पर रोक लगेगी। पुरानी किताब होने पर बच्चों को नई किताब खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को तुरंत प्रवेश देने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं—शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल बसों पर विशेष अभियान चलेगा। बिना परमिट या फिटनेस वाले वाहनों को सीज किया जाएगा और नाबालिग छात्रों के वाहन चलाकर स्कूल आने पर स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। साफ है, अब स्कूलों में मनमानी नहीं, पारदर्शिता और बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।