चित्तौड़गढ़, 27 मार्च। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कटौती का निर्णय आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस जनहितकारी निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा आमजन के हितों को सर्वोपरि रखा है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण जब ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ा तब भी केंद्र सरकार देशवासियों को राहत देने के लिए संवेदनशील और निर्णायक ले रही है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में 10 रूपए प्रति लीटर की कटौती से आम जनता, किसानों, परिवहन क्षेत्र तथा छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे महंगाई के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का यह निर्णय देशवासियों को मूल्य-वृद्धि के प्रभाव से सुरक्षित रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर चुनौतीपूर्ण समय में मोदी जी का दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व देश को सुरक्षा, स्थिरता और विश्वास प्रदान करता रहा है।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
