महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण करंजा के पास डूबने लगी।डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई।इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं, 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण, करंजा के पास डूबने लगी। इस नाव में सवार 66 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया। हालांकि, एक शख्स की मौत की खबर है।घटना के तुरंत बाद नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए), तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों को बचाने का प्रयास किया गया।

𝗥𝗲𝗽𝗼𝗿𝘁 : 𝗥𝗮𝗺 𝗡𝗮𝗿𝗲𝘀𝗵 𝗦𝗶𝗻𝗵

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *