आगामी 4 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में आयोजित किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के सम्मान में कार्यक्रम,केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।
फरीदाबाद बल्लभगढ़ में
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे बल्लभगढ़, किया गया भव्य स्वागत,
आगामी 4 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में आयोजित किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के सम्मान में कार्यक्रम,
केक काटकर मनाया गया जन्मदिन,
रागनी कंपीटिशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, प्रसिध्द रागनी कलाकार नरदेव बैनीवाल और उसकी टीम ने बल्लभगढ़ में भाजपा के विकास कार्यों को लेकर जमकर प्रस्तुत की रागनी,
महाभारत के किस्से की रागनियां ने बल्लबगढ़ वासियों का मन मोहा,
इस अवसर पर बल्लभगढ़ के विधायक पंo मूलचंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सहित कार्यक्रम के आयोजक संदीप चौधरी सहित पार्षदगण और शहर के गणमान्य लोग और इलाके के कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा आज मैं और विधायक मूलचंद शर्मा आप सभी के आशीर्वाद से इस मुकाम पर हैं,उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि पहले इन कालोनियों में पहले बिजली नहीं थी। सड़क नहीं थी घुटना घुटना पानी होता था,
सड़के नाम की चीज नहीं थी,
लेकिन आज एलइडी लाइट है।
उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में बल्लभगढ़ की जो काया पलट की है उसके लिए मैं अपनी तरफ से आप सब की तरफ से विधायक मूलचंद शर्मा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मैं धन्यवाद करता हूं हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल जी का और आज के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का और देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जिन्होंने फरीदाबाद के लोगों को विकास के लिए पैसे की छड़ी लगा दी।
आज है कि नहीं फरीदाबाद के सभी रेलवे स्टेशन करोड़ की लागत से सुंदर बनाए जा रहे हैं। सारे पाठकों को समाप्त करके रेलवे और ब्रिज या रेलवे अंडरपास बनाए जा रहे हैं एक भी फाटक पुरी लोकसभा में दिखाई नहीं देगा।
जेवर के लिए ग्रीन एक्सप्रेस वे, ग्रेटर नोएडा के लिए मंझावली से सीधी नोएडा पहुंच हो गई है और दिल्ली बड़ोदरा मुंबई हाईवे ने तो पूरे फरीदाबाद की काया पलट कर दी है।
देश के किसी भी हाईवे पर चले जाओगे इस बात की गारंटी हम आपको देते हैं मित्रों बहुत लंबे समय से एक बार थी हरियाणा में अपने आप में मिसाल है और भाई मूलचंद जी का प्रयास है की एक बार में बल्लभगढ़ की जमीन इतनी बड़ी 75 एकड़ की आज तक हरियाणा में कहीं भी डी नोटिफाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि आपने 2014 से पहले का बल्लभगढ़ और आज के बल्लभगढ़ में फरीदाबाद की पूरी तस्वीर बॉर्डर से लेकर बॉर्डर तक आपको जाते होंगे बांके बिहारी भी जाते होंगे पहले कितना समय लगता था,जयपुर जाते होंगे हरिद्वार जाते होंगे अभी 3 महीने की बात और है आप ढाई घंटे में हरिद्वार पहुंचेंगे आप माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेंगे इसको हमने तक से केएमपी से कटरा से हरिद्वार से देहरादून से जयपुर से कोटा से सवाई माधोपुर से मुंबई से बड़ौदरा कहीं पहुंच जाना इस बात की गारंटी होगी।
अगले 2 साल में फरीदाबाद में बल्लभगढ़ में भी जितनी भी 11 000 वोल्टेज की लाइन है ना यह सब अंडरग्राउंड होने जा रहे हैं पूरे फरीदाबाद की ये सभी 11000 वोल्टेज की लाइन अंडरग्राउंड होंगे जिस पर लगभग 2700 करोड़ की लागत से फिर आंधी आए तूफान आए आपकी बिजली नहीं जाएगी।
उन्होंने मन से घोषणा की है कि पिछले दो दिन पहले ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई लगभग ढाई एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा जिससे शहर वासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में घूमने के लिए सुंदर सौगात मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का भरपूर सहयोग मिला है।


फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
