मावली उपखण्ड के नगर पालिका फतहनगर- सनवाड़ क्षेत्र में संचालित राजकीय महात्मा गॉंधी विद्यालय सनवाड़ में शनिवार को भामाशाह सम्मान, प्रतिभाओं का सम्मान, वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सुथार थे।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मंजु देवी थे ।
अतिविशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एडीईओ मोहन लाल मेघवाल, पारसमल तांतेड़, पुष्पेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, सहित भामाशाह थे । जिनमें मुख्य अतिथि रतन कुमार चास्टा थे।
भामाशाहों द्वारा नवनिर्मित साढ़े सात लाख रूपये द्वारा दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण कर विद्यालय को समर्पित किए।
विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । भामाशाह पारसमल, पुखराज, नितिन, वेदांश तांतेड़ द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं समस्त संभागियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।
सभी अतिथियों एवं भामाशाहों का सम्मान भान सिंह राव व सम्मान समारोह की कमेटी द्वारा किया गया।
अतिथियों एवं भामाशाहों ने विद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह का संचालन दिनेश आमेटा एवं लोकेश प्रजापत ने किया।
प्रधानाचार्य वाकपीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी सहित दोनों ब्लॉक के पीईईओ यूसीईईओ उपस्थित रहे । समग्र शिक्षा मावली से चुन्नी लाल अहीर ने उपस्थिति दर्ज कराई ।पीईईओ चंगेड़ी मोहन लाल सोनी, पीईईओ ईंटाली मनोज समदानी,पीईईओ भीमल राजेन्द्र सिंह दलावत, पीईईओ घासा तरूणम पठान,पीईईओ पलाना खुर्द प्रदीप सिंह नैगी,यूसीईईओ सनवाड़ वर्षा त्रिपाठी सहित विद्यालय स्टाफ पूजा वैष्णव, सुमन मीणा, वर्षा रानी, रेखा राव , भगवती लाल, रमेश जीनगर, धीरज जिनगर, सुभाष यादव, किशन प्रजापत, राम लाल तेली, वसीम, आयुष, सीराज मोहम्मद,सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य पन्ना लाल मेघवाल व क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों, नागरिकों,भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों,विद्यार्थियों सहित सैंकड़ों की उपस्थिति रही ।
भामाशाहों का विद्यालय के लिए तन, मन, धन से समर्पण निम्नानुसार रहा।
ईक्यावन सौ रूपये वार्षिक (प्रति वर्ष) स्थाई भामाशाहों में भान सिंह राव, मांगीलाल अनिल कुमार पुष्पेन्द्र( लेमन) , पारसमल पुखराज नितिन वेदांत तांतेड़, रतन कुमार हिमांशु चास्टा, राम लाल मीणा, विनोद कुमार यादव, मदन लाल तेली, बाबु लाल राजेन्द्र कुमार तांतेड़, भगवान लाल माली, मुकेश टांक, डालचंद जाट, मनोज कुमार रौनक कुमार तांतेड़, हस्तीमल तरूण तांतेड़, भोले शंकर यादव, मनोहर लाल यादव, पूजा वैष्णव, ख्याली लाल रमेश चंद्र जीनगर, मोहन लाल धीरज जिनगर, जमना शंकर दिनेश आमेटा, भगवती लाल शर्मा, दिनेश गर्ग कपिल गर्ग, लोकेश प्रजापत, सुभाष यादव, राम लाल तेली सहित 31 सदस्य हैं।
एक लाख रुपये रतन कुमार हिमांशु चास्टा, ईक्कतीस हजार रुपये कुंदनमल नितिन कुमार नवीन सेठिया, नौ परिवारों द्वारा इक्कीस हजार रुपये प्रति परिवार भान सिंह राव, मांगी लाल अनिल कुमार पुष्पेन्द्र लेमन, पारसमल पुखराज नितिन पुष्पेन्द्र तांतेड़, विनोद यादव, राज कुमार खुशन कुमार बोहरा, लोकेश कुमार जय दर्शन जोशी, ख्याली लाल रमेश चंद्र जीनगर, मोहन लाल धीरज कुमार जीनगर, राम लाल मीणा, है। चार परिवारों से प्रति परिवार पंद्रह हजार रुपये
राजेश कुमार ललित चपलोत, अरुण कुमार सुनील कुमार चपलोत, महावीर प्रसाद बलवंत कुमार पारासर, जमना शंकर दिनेश चंद्र आमेटा, है।
ग्यारह हजार एक सौ एक रूपये एस बी आई बैंक सनवाड़ स्टाफ द्वारा, अट्ठारह परिवारों द्वारा प्रति परिवार ग्यारह हज़ार रुपये भगवान लाल माली, भगवान लाल खुशवंत कुमार पुरोहित, रतन लाल पहाड़िया, बाबु लाल राजेन्द्र कुमार तांतेड़, नीलम कुमार सोमानी, चांदमल देवेन्द्र कुमार चंडालिया, सुरेन्द्र कुमार यशवंत कुमार सुराणा, शांति लाल सागरमल मुकेश चंडालिया, कालु लाल मेघवाल बोयणा, विनोद महेंद्र सुनील डांगी, वरदी शंकर बुनकर, सुरेन्द्र कुमार जितेंद्र कुमार सिंघवी, बंशी लाल सचिन खटीक, बाबु लाल गाडरी, भगवती लाल शर्मा, दिनेश गर्ग कपिल गर्ग,
लोकेश प्रजापत, रेखा राव है।
छ: हजार एक सौ रूपये रमेश चंद्र तेली, बाईस परिवारों/ भामाशाहों द्वारा प्रति परिवार ईक्यावन सौ रूपये का विद्यालय में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।





रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
