फरीदाबाद सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद द्वारा बीबीए डिजिटल मार्केटिंग (चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के लिए ऐपस्क्वाड्ज सॉफ्टवेयर प्रा. लि., नोएडा का एक प्रभावशाली औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग एनालिटिक्स, SEMrush के माध्यम से गूगल एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा AirOps, Buffer, SEMrush और Ahrefs जैसे व्यावसायिक टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। कंपनी के विशेषज्ञों ने अपने उत्पादों, लाइव प्रोजेक्ट्स, वर्कफ्लो मैनेजमेंट तथा क्लाइंट हैंडलिंग की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर उद्योग की कार्यशैली को समझा और करियर संभावनाओं के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संस्थान की ओर से श्री कमलदीप सिंह (डिजिटल मार्केटिंग टीम), सुश्री गुंजन चतुर्वेदी (एचआर टीम), श्री विशाल रंजन (प्रोजेक्ट टीम) एवं श्री मनीष राणा (मुख्य वक्ता) का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा कर इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बनाया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि “औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम न केवल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक दृष्टिकोण से जोड़ते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में पेशेवर दृष्टि, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना भी विकसित करते हैं। एसडीआईईटी सदैव उद्योग-अकादमिक समन्वय को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि “डिजिटल मार्केटिंग जैसे उभरते हुए क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के औद्योगिक दौरे विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों, टूल्स और बाजार की मांग से परिचित कराते हैं, जिससे वे भविष्य में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में सफल हो सकें।”

यह औद्योगिक भ्रमण एसडीआईईटी की अनुभवात्मक शिक्षण पद्धति तथा उद्योग के साथ मजबूत सहयोग स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *