नोकाविहर के साथ साथ माँ नयना देवी मैया के किये दर्शन लिया आशीर्वाद।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास वीकेंड में व आने वाले 31st को लेकर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जहाँ मैदानी व तराई क्षेत्रों में भयंकर कोहरा छाया हुआ है वही सरोवर नगरी में जमकर दिन में धूप के दर्शन हो रहे हैं। जिससे पर्यटक व स्थानीय लोग धूप का आनंद उठा रहे हैं। और सूर्य देवता का धन्यवाद अदा कर रहे हैं।
पर्यटकों का हुजूम इस कदर बढ़ गया है नैनीताल व आसपास के अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस फुल हो गये हैं।
सूत्रों की माने तो नैनीताल में भी उन पर्यटकों को आने दिया जा रहा है जिनके होटल या गेस्ट हाऊस की बुकिंग हो चुकी है।नही तो उनके वाहनों को पार्क कर शटल सेवा बस से भेजा जा रहा है जिससे पर्यटक मौज मस्ती कर वापस लौट सकते हैं। इसी प्रकार कैची धाम नीम करौली महाराज के यहाँ दर्शन करने के लिए किया जा रहा है। पर्यटकों की आवाजाही से कारोबारियों के चेहरे में रौनक लौट आयी है। प्रशासन द्वारा देर शाम से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जगह जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। वही पुलिस प्रशासन ने भी असमाजिक तत्वों से सख्ती बरतने के सख्त कदम उठाए हैं।
पर्यटकों से सरोवर नगरी पूरी तरह गुलजार नजर आ रही है वही पर्यटकों का कहना है नैनीताल में मौसम सुहावना होने के साथ यहाँ शांत वातावरण दिखाई देता है। पर्यटकों ने जहां नैनी झील मे नोकाविहर का लुफ्त उठाया वही दूसरी ओर माँ नयना देवी मंदिर में भी पर्यटकों व स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और मैया के दर्शन कर अपने व अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।
जबकि पर्यटकों ने रमणीक स्थलों जिसमें हिमालय दर्शन, किलबरी, स्नोव्यू देव मंदिर, चिड़ियाघर, हनुमान गढ़, केप गार्डन, वाटर फॉल, भवाली, भीमताल, सातताल, नोकुचियाताल, कैची धाम समेत तमाम पर्यटक स्थलों में जाकर मौज मस्ती की।



रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
