महावीर ग्रुप अहृफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान (संचालित पाठ्यक्रम बी.एड़, बी.ए.बी.एड़/बी.एस.सी.बी.एड़, बी.ए/एम. ए, डी.एल.एड़) के तत्वावधान में ग्राम गणेशपुरा में समाज सेवा की भावना के अंतर्गत एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी व डॉ. भैरूदास वैश्णव , वं महाविद्यालय छात्र समूह द्वारा ग्राम गणेशपुरा में निवासरत विभिन्न परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनके पारिवारिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना था।
सर्वेक्षण कार्य के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम के कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा शीत ऋतु के दौरान उनके पास पर्याप्त गर्म वस्त्रों की व्यवस्था नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर संस्थान द्वारा स्वेटर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थान की संस्थापिका श्रीमती कुसुमलता वया, सेवा निवृत्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवरासिया द्वारा किया गया। उनके करकमलों से ग्राम के जरूरतमंद, वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वेटर एवं कंबल वितरित किए गए। वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कुसुमलता वया ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का यह दायित्व है कि वह कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करे। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर बी. एड. महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ ज्योति बाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षण कार्य तक सीमित
नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समाज सेवा, मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। ग्राम गणेशपुरा में परिवारों की समस्याओं का व्यक्तिगत रूप से सर्वेक्षण कर, तत्पश्चात स्वेटर एवं कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य का आयोजन इसी उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त उदाहरण है।
महावीर महाविद्यालय प्राचार्य महोदया डॉ. निर्मला पुरोहित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं को निकट से समझते हैं तथा सेवा भाव, सहयोग एवं करुणा जैसे मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने में सक्षम बनते हैं।
संस्था निदेषक डॉ. आषीश वया नें संस्थान की संस्थापिका श्रीमती कुसुमलता वया के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इस प्रकार के सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। अंत में भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक नैतिक दायित्व है। प्रत्येक शिक्षण संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना भी है। समाज सेवा के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्तव्यों को पहचानता है और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर महावीर जैन विद्यालय संस्थान के प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई तथा सेवा कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में संस्थान की ओर से यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ग्रामवासियों ने संस्थान एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्याख्यातागण दीपक कुमार ननोमा, प्रमोद चौधरी, श्रीमती संगीता पालीवाल, श्रीमती कृश्णा पालीवाल,सुनील पालीवाल, रोषन लाल सालवी, मितेष कुमार षर्मा, सुश्री वंदना माली, भेरूलाल मेघवाल एवं रोहित राव व छात्राध्यापक ने अपना सहयोग प्रदान किया।






रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
