नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल देर शाम उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। रात्रि विश्राम नैनीताल में भी किया गया। सुबह सैर सपाटे को निकले मुख्यमंत्री श्री धामी ने फुटपाथ पर चाय लगाने वाले कारोबारी के यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय बनाई और चाय के साथ बेकरी से बने उत्पाद का आनंद लिया।
और मजे की बात चाय बनाने वाले कारोबारी को चाय व बेकरी से बने उत्पाद बिस्कुट, बन, समोसा, फैन आदि खाये के रुपये दिये और अन्य लोगों को भी चाय पिलाने के लिए कहा। जबकि चाय बनाने वाला कारोबारी रुपये लेने से मना कर रहा था तो मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोर जबर्दस्ती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने पर चाय बनाने वाले ने रुपये ले लिये।
यही मुख्यमंत्री की सादगी है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन अधिकारियों , पुलिस प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *