सूरत में पहले ही बारिश में कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पड़े गड्ढों को भाजपा के झंडों से सजाया और जोरदार नारेबाज़ी की। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण पहली ही बारिश में सड़कों की हालत बदतर हो गई है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और गड्ढों को प्रतीक बनाकर सरकार की नाकामी को उजागर किया।


News by
Mayank Agarwal
Gujarat State Office
