राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कानोड़, जिला उदयपुर के अध्यक्ष श्रीमती मनिता प्रकाश (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कानोड़ में आज 21.06.2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त तालुका स्टाफ एवं न्यायालय स्टाफ द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। जिसमें तालुका अध्यक्ष महोदया श्रीमती मनिता प्रकाश (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एंव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानोड़) द्वारा जीवन में योग के महत्व को समझाया गया और स्वस्थ रहने के नियमों के बारे में जानकारी दी गई साथ महेन्द्र कुमार (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) द्वारा योग कियाओं का अभ्यास करवाया गया जिसमें सभी ने अपने सुविचार भी रखे। इस आयोजन में तालुका अध्यक्ष श्रीमती मनिता प्रकाश (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एंव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानोड), तालुका सचिव गिरधारी लाल नायक, महेन्द्र कुमार (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर), दयाराम रेगर (पेशकार), मनीष गांधी (लिपिक), नाथुराम, (लिपिक), प्रवीण दक (लिपिक), रविकांत मीणा (लिपिक), किशन मीणा (सिस्टम असिस्टेंट), रमेश रेगर (प्रोसेस सर्वर), श्यामसुन्दर चौधरी (प्रोसेस सर्वर), नवीन (कानि० थाना कूण), जीवन लाल (कानि० थाना लसाडिया), राजेश रेगर (अधिवक्ता), छगन रेगर (अधिवक्ता), दीपक शर्मा (अधिवक्ता) आदि उपस्थित रहे।





रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
